
- अप्रैल में खाली हुईं सीटों के लिए 26 मार्च को मतदान और इसी दिन वोटों की गिनती होनी थी
- महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 7, तमिलनाडु में 6 और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 5 सीटें खाली हैं
दैनिक भास्कर
Jun 01, 2020, 06:14 PM IST
नई दिल्ली. चुनाव आयोग ने अप्रैल में खाली हुईं राज्यसभा की 18 सीटों के लिए सोमवार को चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि उच्च सदन के इन सदस्यों का चुनाव 19 जून को होगा। इससे पहले देश में कोरोना संकट के चलते मतदान टाल स्थगित कर दिया गया था। यह चुनाव 26 मार्च को होने थे। इसी दिन वोटों की गिनती होनी थी। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 7, तमिलनाडु में 6 और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 5 सीटें खाली हैं।
इन वरिष्ठ नेताओं की कार्यकाल खत्म होगा
दिग्विजय सिंह (मध्य प्रदेश), मोतीलाल वोरा (छत्तीसगढ़), कुमारी शैलजा (हरियाणा), विप्लव ठाकुर (हिमाचल प्रदेश), मधुसूदन मिस्त्री (गुजरात), रामदास अठावले (महाराष्ट्र), परिमल नाथवानी, प्रेम चंद्र गुप्ता (झारखंड), विजय गोयल (राजस्थान) और डीएमके के थिरूची शिवा। इन सभी का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो चुका है।
Leave a Reply