
लोजपा के रुख को लेकर एनडीए के साझा प्रेस कांफ्रेंस में एकबार फिर भाजपा नेताओं ने स्थिति साफ की। देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि हमारे घटक दलों और कार्यकर्ताओं में कोई भ्रम नहीं है। एनडीए केवल जदयू, भाजपा, हम और वीआईपी का गठबंधन है। यही दल दोस्त हैं। बाकी चुनाव लड़ने वाले सभी हमारे विरोधी हैं।
केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि चार दल चट्टानी एकता के साथ चुनाव में हैं। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं, वे ही सीएम कैंडिटेड हैं और चुनाव बाद भी वही मुख्यमंत्री रहेंगे। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुशील मोदी, भूपेन्द्र यादव कई बार यह कह चुके हैं। रहा सवाल लोजपा का तो उनका अपना एजेंडा है, अपनी पार्टी है। हमारे जो लोग उनके साथ गए, उन्हें भाजपा से निकाला गया है।
नीतीश कुमार का नेतृत्व स्वीकार नहीं कर सकता : चिराग
इधर, चिराग ने शुक्रवार को ट्विट कर फिर नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि मैं नीतीश कुमार का नेतृत्व स्वीकार नहीं कर सकता। बिहार का नुकसान होते मैं नहीं देख सकता। उन्होंने लिखा है कि वे लड़ रहे हैं राज करने के लिए और मैं लड़ रहा हूं नाज के लिए। राज करने के लिए फैसला लेना होता तो नीतीश कुमार के साथ रहता।
Leave a Reply